शनिवार, 26 जनवरी 2019

70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर निगम पार्षद डॉ भूपेंद्र गुप्ता ने किया ध्वजारोहण...

प्रजा दत्त डबराल : नई दिल्ली



                           70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राज नगर  के नागरिको एवं  निगम पार्षद डॉ भूपेंद्र गुप्ता द्वारा दादा देव मेला ग्राउंड में 101 फीट ऊंचे झंडे का दूसरा वर्ष मनाया और फहराया गया, जिसमें राज नगर वासियो  ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.


नजफगढ़ जोन के डीसी विश्वेंद्र और राज नगर वार्ड नंबर 46(s) के निगम पार्षद डॉ भूपेंद्र गुप्ता द्वारा झंडे को फहराया गया ,साथ में एमसीडी स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ,जिसको देख़ते ही बनता था।


इसमें बच्चों ने अलग अलग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमे उनका उत्साह देखते ही बनता था, सभी ने गणतंत्र दिवस खूब जोर शोर से मनाया और अतिथि महोदय और निगम पार्षद भूपेंद्र गुप्ता ने राजनगर वालों को संबोधित किया।