गुरुवार, 28 मार्च 2019

नरेश बसंल को भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा सौंपे जाने पर बधाई दी...

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 



               भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष नरेश बंसल को उत्तराखंड प्रदेश का पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय जाकर बंसल को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेश बंसल के नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें जीतेगी।


राज्य की पांचों लोकसभा सीटों को 2014 से भी ज्यादा वोटों से जीतेंगे। इस मौके पर नरेश बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व और उत्तराखंड प्रदेश ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसको वे बखूबी निभाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करूंगा, जिससे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सपना है वह हम सब मिलकर अबकी बार 400 से अधिक सीटें जीतकर साकार करेंगे। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें जीताकर पीएम मोदी के कंधों को मजबूत करेंगे।


पीएम मोदी द्वारा जो भी कार्य किए जा रहे हैं उसके आधार पर हम जनता के बीच में जाएंगे जनता को केंद्र सरकार की और मोदी जी ने जो कार्य किये हैं उनको बताया जाएगा, जिससे जनता उस कार्य का लाभ ले सकें। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंत्री लच्छू गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के सह संयोजक राहुल चौहान, कुलदीप विनायक, अमिता सिंह, अंकित अग्रवाल, लक्ष्मी राणा, कविता चौहान आदि उपस्थित रहे।