बुधवार, 8 मई 2019

दिल्ली के प्रवेश द्वार सीमा पुरी बार्डर के टोल पर किन्नरों का आतंक...

हरि सिंह रावत : नई दिल्ली



       दिल्ली के प्रवेश द्वार सीमा पुरी बार्डर पर पिछले कई दिनों से कुछ किन्नरों ने आतंक मचाया हुआ है। हैरत की बात यह हैं कि इस मामले की जानकारी कई बार पुलिस प्रशासन को दी जा चुकी है। उसके वाबजूद भी इस मामले को लेकर किसी के कानाों में जू तक नहीं रैंग रही है ,दरअसल सीमा पुरी बार्डर पर दिलाशाद गार्डन मैट्रों स्टेशन के ठीक सामने दिल्ली प्रवेश के लिए टोल टैक्स लिया जाता है। इस टोल पर हर  दिन हजारों की संख्या में वाहन टोक टैक्स जमा करने के लिए रूकते है। 

 

इन वाहनों में अधिकतर संख्या उत्तर प्रदेश उत्तराखंड से आने वाले वाहनों की होती है। इस टोल पर प्रति दिन हजारों की संख्या में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड से आनी वाली बसें भी टोक टैैक्स जमा करने के लिए रूकती है। इस दौरान इस टोल टैक्स पर कुछ किन्नर जबरदस्ती इन बसों में दरवाजा खोल कर चढ़ जाते है। जिसका विरोध बस के ड्राइवर और कंडकटर भी नहीं करते । 

 

जिसके बाद यह किन्नर इन बसों में बैठे यात्रियों से जबरदस्ती वसूली कर रहे है। साथ ही जबरदस्ती लोगों की जेबों से पैसा निकाल लेते है। जो यात्री इन किन्नरों को पैसा नहीं देता यह किन्नर उन यात्रियों के साथ गाली-गलौच करते है.यहां तक कई यात्रियों के साथ मार-पिट तक करने को उतारू हो जाते है। यही नहीं यह किन्नर आएं दिन बस में बैठे यात्रियों से अश्लील हरकतें भी करते है।

 

सीमा पुरी टोल टैक्स से शुरू होती किन्नरों की यह लूट झीलमिल मैट्रो स्टेशन तक चलती है। इस बीच दो रेड लाइट आती है। जिस दौरान बसों को कई बार रूकना पड़ता है। इसका फ्यादा उठाकर यह किन्नर पूरी बस में बैठे यात्रियों से जमकर लूट-पाट कर रहे है।

 

पिछले दिनों उत्तराखंड के पौड़ी से आए यात्री मनीष सिंह के साथ भी इन किन्नरों द्वार जबरदस्ती लूट-पाट की गई। इन किन्नरों ने मनीष सिंह की जेब से जबरदस्ती हजारा रूपये निकाल लिए जब इसका विरोध बस में बैठे यात्रियों ने किया तो यह किन्नर गाली-गलौच पर उतर आएं।

 

सवाल यह हैं कि सीमा पुरी टोल टैक्स दिल्ली में बाहर से आने वाले वाहनों के लिए सबसे बड़ा द्वार है। उसके वाबजूद भी इस प्रवेश द्वार पर किसी भी तरह की सुरक्षा-व्यवस्था नहीं है। जिससे ऐसे समाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकें। शाम के सात बजे के बाद इस टोल टैक्स पर सुरक्षा के लिए कोई भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं होता। ऐसे में इस टोल टैक्स पर कभी भी इन किन्नरों द्वार किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता है।

 

इसलिए पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए।  इस टोल टैक्स पर जल्द से जल्द इन किन्नरों के आंतक पर रोक लगाने की आवश्यकता है। वरना कभी भी इस क्षेत्र से किसी अप्रिय घटना की खबर आ सकती है।