सोमवार, 6 मई 2019

विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी और साथियों में फोटो खिंचाने का जोश...

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 



             विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान का नाम देशभर में आज भी गूंज रहा है तो आपको भी याद होगा। बालाकोट हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सीमा बढ़ते तनाव की जवाबी कार्रवाई करते हुए अभिनंदन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पी ओ के में दाखिल हो गए थे।


लेकिन पाकिस्तानी जहाजों को खदेड़ते हुए उनका प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पाकिस्तानी आर्मी ने उन्हें पकड़ लिया था, जिसके बाद में उन्हें बिना शर्त वापस भारत को सौंप दिया गया था। सोशियल मीडिया पे अब उनका एक वीडियो आया है जिसमें वो अपने साथियो के साथ दिख रहे हैं।


विंग कमांडर के वीडियो को आप इस लिंक के जरिये देख सकते हैं।


https://www.youtube.com/watch?v=TksdRNhkjSk&t=27s


ये वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है, वीडियो में अभिनंदन अपने साथियों के साथ हंसी मजाक करते और फोटो खिंचाते दिख रहे हैं। अभिनंदन ने फोटो खिंचाने के बाद अपने साथियों से कहा कि ये फोटो आपके लिए नहीं आपके परिवार के लिए हैं। मेरे ठीक होने के लिए बहुत से लोगों ने दुआ की थी, उसमें से आपके परिवार वाले भी थे। तो ये फोटोज उनके लिए हैं।


वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कोई उन्हें रियल हीरो बोल रहा है तो कोई टाइगर। अभिनन्दन भारत की जनता के दिल में बसने वाले रियल हीरो बन चुके हैं। लोग अभिनंदन को वापस देख काफी उत्साहित दिख रहे हैं। 1 घंटे में इस वीडियो को कई हजार लोग शेयर कर चुके हैं। पाकिस्तान से वापस लौटने के बाद अभिनंदन का डी-ब्रीफिंग सेशन हुआ था, जिसके बाद से वो मेडिकल लीव पर उन्हें वापस वर्दी में देखकर उनके साथियों के साथ-साथ भारत की पूरी जनता भी काफी खुश हैं।