रविवार, 30 जून 2019

6 जुलाई से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू : गामा

आशुतोष ममगाई : देहरादून


      श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती (छह जुलाई) से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू करेगी। अभियान के तहत हर बूथ पर 100 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय में शनिवार को हुई कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं राजपुर विधायक खजानदास ने कहा कि छह जुलाई से हर बूथ पर सदस्यता अभियान शुरू होगा।



इस चरण में 912 बूथों पर 100 सदस्य बनाए जाएंगे। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि ने 50 नए सदस्य बनाने वाले को ही सक्रिय कार्यकर्ता माना जाएगा। महानगर सदस्यता प्रमुख रविंद्र कटारिया ने कहा कि सक्रिय सदस्यों को भाजपा की पत्रिका का सदस्यता शुल्क 120 रुपये भी देना होगा। यह व्यवस्था नए बनने वाले सदस्यों के लिए है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 8980808080 पर मिस कॉल देकर भी सदस्यता ली जा सकेगी। इस दौरान भाजपा नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि अभियान से जुड़े लोग अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भाजपा से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाएं।


बैठक में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, हरबंस कपूर, सहदेव सिंह पुंडीर, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, पुनीत मित्तल, राजीव उनियाल के साथ ही महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद सतीश कश्यप, महिपाल धीमान, अजय सिंघल आदि मौजूद रहे। बैठक से पहले नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल का जोरदार स्वागत किया गया।