मंगलवार, 9 जुलाई 2019

आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस के खाइ में गिर जाने से 29 यात्रियों की मौत...

रेनू डबराल  @ नई दिल्ली


             आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर 'झरनानाला' में लगभग 40 यात्रियों को ले जा रही एक बस के गिर जाने से 29 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई दर्दनाक बस दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने यात्रियों के निधन पर शोक व्यक्त किया है और डीएम एसएसपी को निर्देश दिया है कि घायलों का हर संभव इलाज कराया जाए।अभी बचाव कार्य जारी है।