गुरुवार, 18 जुलाई 2019

अशोक सिंह द्वारा अपेक्स बैंक के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण...

संवाददाता : भोपाल मध्यप्रदेश


               मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) में नवनियुक्त प्रशासक अशोक सिंह ने आज अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर स्थित 'सुभाष यादव भवन' में कार्यभार ग्रहण किया। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कमल नाथ ने उन्हें अपेक्स बैंक के प्रशासक का जो दायित्व सौंपा है, उस पर वे खरे उतरेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं सहकारिता मंत्री का आभार व्यक्त किया।



सहकारिता एवं सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि लम्बे समय बाद अपेक्स बैंक को कुशल नेतृत्व मिला है। सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई दिशा मिलेगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह, ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह, जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा तथा कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि अशोक सिंह एक कुशल सहकारी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में पुन: अपेक्स बैंक एवं इससे संबद्ध सभी सहकारी संस्थाएँ प्रगति करेंगी।


पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, पूर्व वाणिज्यिक कर मंत्री एवं अपेक्स बैंक के संचालक भगवान सिंह, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने भी सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। प्रारंभ में अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक प्रदीप नीखरा ने नवनियुक्त प्रशासक एवं अतिथियों का स्वागत किया।