सोमवार, 15 जुलाई 2019

बीएल संतोष होंगे भाजपा के संगठन महासचिव, रामलाल की जगह लेंगे...

संवाददाता : नई दिल्ली 


                             भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त महासचिव (संगठन) बीएल संतोष को पार्टी का नया राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया है। बी एल संतोष को रामलाल के स्थान पर पार्टी का महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया है। भाजपा की ओर से जारी एक प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई है। प्रेस नोट में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बीएल संतोष को पार्टी का नया राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) नियुक्त किया है।



बता दें कि कल ही भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) में वापस ले लिया गया है। आरएसएस में रामलाल को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख की नई जिम्मेदारी दी गई है। रामलाल पिछले 13 साल से भाजपा में नंबर दो के पद पर थे।