गुरुवार, 18 जुलाई 2019

दो समलैंगिक लड़कियां पति-पत्नी बनी, परिजनों से ख़तरा बताकर पुलिस से की सुरक्षा की मांग...

संवाददाता : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश 


                  कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। फिर कुछ सही-  गलत दिखाई नहीं देता। गाजियाबाद में मंगलवार को दो लड़कियां अपने आपको को पति-पत्नी बताते हुए थाने में सुरक्षा मांगने पहुंची। दोनों ने अपने-अपने परिजनों से जान को खतरा बताया। दोनों तकरीबन डेढ़ महीने पहले शामली से भागकर आई थीं।



गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में पहुंचीं दोनो युवतियों ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा कि वह पति-पत्नी हैं और अपने घर से निकल गई हैं। अब उनके घर वाले उनके रिश्ते को लेकर पीछे पड़ गए हैं। इससे उनकी जान को खतरा है। लड़कियों ने बताया  कि फिलवक्त वह सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में छिपकर किराये पर रह रहीं हैं। प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।


पुलिस ने बताया कि अपने आपको को दूसरी युवती का पति बताने वाली युवती घर से 25 हजार रुपये और दादी की सोने की चेन ले गई है। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर युवती की बरामदी की गुहार लगाई है। गाजियाबाद निवासी युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2018 में सिकंदराबाद की एक युवती उनके घर किराये पर रहने आई थी। वह उनकी बेटी के साथ कोचिंग कर रही थी। इसी दौरान दोनों युवतियों में प्रेम हो गया और दोनों एक साथ रहने लगीं। घर वालों को जब इसकी भनक लगी तो युवती से कमरा खाली करा लिया। इसके बाद भी दोनों कोचिंग में मिलती रहीं। वहीं सिकंदराबाद में दूसरी युवती के परिजनों ने भी गुमशुदगी दर्ज कराई है।