मंगलवार, 16 जुलाई 2019

दोषी व्यक्ति को छोड़ें नही,निर्दोष को छेड़ें नहीं : पी.सी.शर्मा

संवाददाता : भोपाल मध्यप्रदेश


              विधि-विधायी कार्य मंत्री पी.सी. शर्मा ने कमला नगर थाना क्षेत्र में जघन्य अपराधियों को कठोर सजा दिलाने में सहयोगी पुलिस अधिकारियों और थाना टीम को पुलिस कंट्रोल रूम पहुँचकर सम्मानित किया। शर्मा ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का पालन करें। दोषी व्यक्ति को छोड़े नहीं और निर्दोष व्यक्ति को छेड़ें नहीं। 



जघन्य अपराधियों को कठोर सजा दिलाने वाली पुलिस टीम सम्मानित


मंत्री शर्मा ने पुलिसकर्मियों को पुरस्कार के रूप में 42 हजार के चेक प्रदान किए। चार पुलिसकर्मियों की टीम को 20 हजार और 22 पुलिसकर्मियों टीम को 22 हजार के चेक दिए। डीआईजी पुलिस इरशाद वली, पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान,मोनू सक्सेना, संतोष कसाना मौजूद रहे।