गुरुवार, 4 जुलाई 2019

प्रमुख सचिव सुलेमान अपर मुख्य सचिव पदोन्नत...

संवाददाता : भोपाल मध्यप्रदेश



           राज्य शासन ने मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव ऊर्जा, प्रवासी भारतीय तथा योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-सदस्य सचिव, राज्य योजना आयोग (अतिरिक्त प्रभार) को अपर प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को मुख्य सचिव पद का वेतनमान स्वीकृत किया गया है।


राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों की भी नवीन पद-स्थापना की है, जो इस प्रकार है:-


डॉ. मसूद अख्तर के कार्यभार ग्रहण करने के बाद अलका श्रीवास्तव सचिव सामाजिक न्याय, आयुक्त नि:शक्तजन कल्याण और आयुक्त अनुसूचित जाति कल्याण केवल आयुक्त अनुसूचित जाति कल्याण के कार्यभार से मुक्त होंगी।