सोमवार, 23 दिसंबर 2019

डाॅ. के.एस.पंवार को मुंबई में मिला गढ़रत्न सम्मान...

संवाददाता : मुंबई महाराष्ट्र


      गढ़वाल भातृ मंडल ने प्रसिद्ध उद्यमी एवं सोशल पॉलीगांन ग्रुप के अध्यक्ष डाॅ. कुंवर सिंह पंवार को इस वर्ष का गढ़रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है। गढ़वाल भ्रातृ मंडल के तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों उन्हें यह सम्मान दिया गया ।

 



उत्तराखंड की प्रतिभाएं आज देश- विदेश में अपना लोहा मनवा रही हैं। इन्ही में से एक हैं सोशल पाॅलीगाॅन ग्रुप के अध्यक्ष डाॅ. के. एस. पंवार, जिन्होंने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अपनी कड़ी मेहनत के बूते एक अलग मुकाम हासिल किया है। आज डाॅ. पंवार एक सफल व्यवसायी के साथ सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हैं। मुम्बई में प्रवासी उत्तराखंडी संस्था गढ़वाल भातृ मंडल ने डाॅ. पंवार को उद्यम क्षेत्र और सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए गढ़ रत्न अवाॅर्ड  की  घोषणा की थी। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों डाॅ. पंवार को सम्मानित किया ।

गढ़वाल भातृ मंडल मुंबई की तरफ से यह आयोजन बोरिवली स्थित प्रमोद महाजन   स्पोर्ट्स  कांप्लेक्स में 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक किया गया। उल्लेखनीय है कि गढ़वाल भातृमंडल उत्तराखंड के प्रवासियों की संस्था है, जो पिछले कई दशकों से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए चर्चित हैे। यह संस्था हर वर्ष उत्तराखंड की एक प्रतिभा को गढ़रत्न से सम्मानित करती है। गढ़वाल भातृ मंडल की ओर से इस बार गढ़रत्न  सम्माान  के  लिए डाॅ. पंवार का चयन किया गया है।


इस मौके पर लोकजीवन से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। प्रवासियों ने आयोजन में आकर भागेदारी की । सामाजिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक, खेल व कला सभी क्षेत्रों के प्रमुख लोगों ने आयोजन में शिरकत की। आयोजन में पहाड़ी गीत संगीत ने सबको मंत्रमुग्ध किया।