शनिवार, 7 दिसंबर 2019

जनजातीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रितु बेरी ट्राइफेड की मुख्य डिजाइन सलाहकार होंगीं...

संवाददाता : नई दिल्ली 


      प्रधानमंत्री वन धन योजना की 100 दिनों की उपलब्धियों की घोषणा करने के लिए कल एक समारोह में जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह मुख्य अतिथि होंगी और ट्राइफेड के लिए अंतर्राष्ट्रीय फैशन डिजाइनर रितु बेरी को मुख्य डिजाइन सलाहकार के रूप में लॉन्च करेंगी। इस अवसर पर संसद सदस्य मीनाक्षी लेखी भी उपस्थित रहेंगी।



प्रधानमंत्री वन धन योजना जनजातीय स्‍वयं सहायता समूह बनाने और उन्हें जनजातीय उत्पादक कंपनियों के रूप में मजबूत बनाने के लिए एक बाजार से जुड़ा हुआ जनजातीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम है, जिसे देश के सभी 27 राज्यों की भागीदारी के साथ लॉन्च किया गया है।


जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत ट्राइफेड देश और दुनिया भर में भारतीय जनजातीय  शिल्प और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रितु बेरी डिजाइन के साथ साझेदारी करने जा रही है। बेरी ट्राइब्स इंडिया के लिए मुख्य डिजाइन सलाहकार होंगी।