रविवार, 8 दिसंबर 2019

लोकतंत्र का महापर्व - 106 वर्ष की पुष्पलता पाल ने किया अपना मतदान...

संवाददाता : चाईबासा झारखंड


      चाईबासा शहर के पाल परिवार की बुजुर्ग महिला पुष्पलता पाल जिनकी उम्र 106 वर्ष है वह मतदान को लेकर बहुत उत्साहित है। आज 7 दिसंबर को उनके द्वारा निर्धारित मतदान केंद्र यूरोपियन क्वार्टर स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया है। 300 साल पूर्व बंगाल के वर्धमान जिले से चाईबासा आकर बसे पाल परिवार की यह बुजुर्ग महिला चाईबासा शहर की सबसे अधिक आयु की महिला है



उनके परिवार वाले बताते हैं कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली हमारे परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला मतदान का कोई भी मौका अभी तक नहीं गंवाया है। पुष्पलता पाल स्वतंत्र भारत की पहली लोकसभा में वोट देने वाले नागरिकों में शामिल है।वह सन् 1951 से चाईबासा में अपने मतदान केंद्र पर मतदान करती आ रही है। प्रथम चुनाव के समय से प्रत्येक चुनाव यथा लोकसभा,विधानसभा,नगर परिषद में उन्होंने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। उम्र के कारण ज्यादा बोल पाने में असमर्थ रहने के बावजूद जब उनसे पूछा गया कि वह इस बार वह वोट डालेंगी तो वह बताती है कि "आमी वोट दिवो"