गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जिला गुरूग्राम का चैयरमेन नियुक्त किया गया है...

संवाददाता  : चंडीगढ़ हरियाणा 


      हरियाणा सरकार द्वारा जिला जनसम्र्पक एवं कष्ट निवारण समितियों के चेयरमैनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जिला गुरूग्राम का चैयरमेन नियुक्त किया गया है। सभी चैयरमेन सम्बंधित  कमेटियों की मासिक बैठक लेकर जनता की समस्याओं का निवारण सुनिश्चित करेगें।



सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उप मुख्यमंत्री दुष्ंयत चैटाला को जिला फरीदाबाद और पानीपत का चैयरमेन नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार वित मंत्री अनिल विज को जिला रोहतक और सिरसा, शिक्षा मंत्री कंवर पाल को जिला करनाल और अम्बाला, परिवहन मंत्री मुलचंद शर्मा को जिला सोनीपत और कैथल का जिला जनसम्र्पक एवं कष्ट निवारण समिति का चैयरमेन नियुक्त किया गया है।


उन्होनें बताया कि बिजली मंत्री रणजीत सिंह को जिला हिसार और फतेहाबाद, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल को जिला चरखी दादरी और महेंद्रगढ़, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल को जिला नूंह और पलवल का चैयरमेन नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव को जिला रेवाडी और झज्जर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढाड़ा को जिला कुरूक्षेत्र, पुरातत्व एवं संग्राहालय राज्य मंत्री अनूप धानक को जिला भिवानी और जींद और खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप ंिसह को जिला पंचकूला और यमुनानगर का जिला जनसम्र्पक एवं कष्ट निवारण समिति का चैयरमेन नियुक्त किया गया है।