शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली यात्रा के पांचवें चरण की शरूआत 26 दिसंबर से किया...

संवाददाता : पटना बिहार 


      मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली यात्रा के पांचवें चरण की शरूआत 26 दिसंबर से किया। 26 से 30 दिसंबर तक की इस यात्रा प्रस्तावित है। पहले दिन मुख्यमंत्री मोकामा के मरांची में माढो पोखर का जीर्णोद्धार, पौधरोपण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन किया। उसके बाद सूर्यगढ़ा पहुंचकर सिंचाई के लिए विकसित किए गए तालाबों और कुओं का अवलोकन कर जागरूकता सम्मेलन को संबोधित किया।



वहीं जल-जीवन-हरियाली यात्रा के दौरान मोकामा के मरांची में माढ़ो पोखर जीर्णोद्धार, पोधौरोपण एवं सौंदर्यीकरण पर अपनी राय रखते हुए सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पर्यावरण के प्रति प्रेम आगे आने वाले दिनों में मिल का पत्थर साबित होगा।



गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के 353वें प्रकाश गुरूपर्व एवं गुरू नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश गुरूपर्व के पावन अवसर पर पर्यटन विभाग, बिहार सरकार द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए 5000 क्षमता वाले टैंट सिटी की व्यवस्था कंगन घाट, पटना में की गई है। आपको याद होगा कि पिछले दिनों गुरूपर्व के मौके पर बिहार सरकार द्वारा विशेष आयोजन की पूरी दुनिया में सराहना हुई थी।


बिहार की राजधानी पटना में राज्य के खादी ग्रामोद्योग विभाग का पहला खादी मॉल आजकल लोगों की पहली पसंद बन चुका है। आज की तारीख में बच्चों से लेकर बुजुर्गों,नवजवानों और महिलाओं के पसंद की हर वस्तुएं यहां उपल्बध है। आपको बतादें कि यहां बिहार में उत्पादित खादी सामग्री पर 20 फीसदी की छूट भी दी जा रही है I