गुरुवार, 2 जनवरी 2020

बलबीर सिंह सिद्धू ने 11 ड्रग कंट्रोलर अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र...

संवाददाता : चंडीगढ़ पंजाब 


      फूड एंड ड्रग ऐडमिनस्ट्रेशन विभाग की कारगुज़ारी में विस्तार करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा परिवार कल्याण भवन में 11 ड्रग कंट्रोलर अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।



इस मौके पर संबोधन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने नौजवानों को अहम पद देकर नये साल की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि इस समय एफ.डी.ए. में 48 ड्रग्स कंट्रोलर अधिकारी हैं और इस भर्ती के साथ इनकी संख्या 60 हो जायेगी। उन्होंने कहा कि एफ.डी.ए. नशों की आदत डालने वाली दवा की नाजायज़ बिक्री पर नजऱ रखने के लिए राज्य भर में थोक और परचून बिक्री ड्रग्ज़ लायसैंसों का बाकायदा निरीक्षण कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब इन 11 ड्रग्ज़ कंट्रोलर अफसरों की भर्ती के साथ एफ.डी.ए. उन कैमिस्टों के खि़लाफ़ कार्यवाही को तेज़ करेगी जो नशों के अनैतिक व्यापार में लगे हुए हैं और जिससे मार्केट में उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि सी.ई.एल. (केमिकल ऐगज़ामीनियर लैब), खरड़ में लम्बित पड़े सैंपलों के विश्लेषण को घटाने के लिए 5 ऐनालिस्टों और 4 एम.एल.टी. भी विभाग में भर्ती किये गए हैं। उन्होंने कहा कि यह नये भर्ती किये कर्मचारी सहायक रसायन परीक्षकों और सीनियर विश्लेषकों को सैंपलों के विश्लेषण, आबकारी नमूनों और रिपोर्टस का रिकॉर्ड रखने में सहायता करेंगे।

 

स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आगे यह भी कहा कि अब तक स्वास्थ्य विभाग में मैडीकल और पैरा मैडीकल और अन्य क्लैरीकल और मिनिस्ट्रियल स्टाफ की लगभग 4000 भर्ती की गई हैं जिसके नतीजे के तौर पर सरकारी अस्पतालों की कारगुज़ारी में काफ़ी सुधार हुआ है जो निरंतर जारी है।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने साल 2023 तक 2950 सब सैंटरों को स्वास्थ्य और वैलनैस सैंटरों में तबदील करने का लक्ष्य दिया है जबकि पंजाब सरकार के अथक यत्नों स्वरूप यह उपलब्धि 2021 तक प्राप्त कर ली जायेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को तेज़ करने के उद्देश्य से 1000 कम्युनिटी स्वास्थ्य अधिकारियों की भर्ती के लिए इश्तिहार जारी किया गया है और अब तक लगभग 928 सी.एच.ओज़ भर्ती किये जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 690 अन्य सी.एच.ओज़ अपना कोर्स पूरा होने के बाद मार्च 2020 तक स्वास्थ्य और वैलनैस सैंटरों में काम करना शुरू कर देंगे।

 

इससे पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, पंजाब बलबीर सिंह सिद्धू ने डायरैक्टोरेट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पंजाब के समूह कर्मचारियों द्वारा 22वां सालाना समागम के समय पर करवाए गए सुखमनी साहिब जी के पाठ के दौरान समूह कर्मचारियों और अच्छी सेहत की अरदास की। इस दौरान लंगर भी करवाया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, पंजाब के स्टेट हैडक्वाटर के मुलाजिमों ने अरदास की। इस दौरान अधिकारियों के अलावा डीएचएस यूनियन के प्रधान सूरज, जनरल सैक्रेट्री सन्दीप कुमार और वाइस प्रेसीडेंट निर्मल देवी मौजूद थे।