मंगलवार, 7 जनवरी 2020

छत्तीसगढ़ के शासकीय कन्या विद्यालय अभनपुर के ‘साइकिलिंग विद वेल‘ मॉडल को मिली सराहना...

संवाददाता : रायपुर छत्‍तीसगढ़


      बैंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर के विद्यार्थियों द्वारा रूरल डेवलपमेंट थीम के अंतर्गत प्रस्तुत मॉडल को बहुत अच्छे मॉडल के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है । 


विद्यालय के विद्यार्थियों ने बैंगलुरू में 2 से 6 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन 2020 का और 107वीं इंडियन साइंस कांग्रेस बैंगलुरू के यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेस में अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। इसमें भारत देश सहित विश्व के अनेक देशों से प्रतिभागी एवं वैज्ञानिकों ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदुरप्पा, केन्द्रीय मंत्री विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी डॉ. हर्षवर्धन, वाइस चासंलर यू.ए.एस. बैंगलोर डॉ. एस. राजेन्द्र प्रसाद और आई.एस.सी.ए. कोलकाता के जनरल प्रेसिडेंट प्रोफेसर के. एस.रंगप्पा के करकमलों से किया गया। 



ज्ञात हो कि इस सम्मेलन के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर के मार्गदर्शक शिक्षक हेमन्त कुमार साहू के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने साइकिलिंग विद वेल (कुआँ) नामक मॉडल बनाया है। जिसे पुराने सायकिल के ढांचे को मॉडिफाई करके बनाया गया है। जिसका उपयोग ग्रामीण महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को कुएं से पानी निकालते समय होने वाली शारीरिक कठिनाइयों को कम करने और एक बार मे अधिक पानी निकालने के लिए काम को सरल करने के लिए बनाया गया है। 


राष्ट्रीय किशोर वैज्ञानिक सम्मेलन 2 से 7 जनवरी 2020 तक आयोजित कार्यक्रम में लगभग दस हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्कूली विद्यार्थियों के साथ, कॉलेज प्रोफेसर, रिसर्चर्स फैलोशिप एवं वुमन साइंस कांग्रेस के द्वारा भी अनेक नए-नए प्रोजेक्ट में शामिल हुए। मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में हेमन्त कुमार साहू, शिक्षक जितेंद्र कुमार सिन्हा भी गार्जियन के रुप मे शामिल हुए। 


विद्यालय की इस उपलब्धि पर सुधीश कुमार सहायक संचालक समग्र शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान रायपुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल, प्राचार्य आर.के.साहू, व्याख्याता पी.आर.तारक, आर.एल.तारक, भरत दुबे, भोला राम साहू, दौलत राम ध्रुव, खेमराज कुम्भकार, त्रिलोक पटेल, कृष्ण कुमार साहू, विश्वनाथ माहेश्वरी, शुशीला मंडाई व्याख्याता, जमुना साहू, एच. कौर, कल्पना सायतोड़े, रमा साहू, नौशीन तरन्नुम, दीप्ती ताम्रकार, जे.बी. साहू सहित पूरे स्टाफ ने चयनित शिक्षक एवं बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।