रविवार, 5 जनवरी 2020

जलजमाव एवं चौर वाले क्षेत्र को दीवारी मॉडल की तरह विकसित करें : मुख्यमंत्री

संवाददाता : सहरसा बिहार 


       मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल-जीवन-हरियाली यात्रा के क्रम में सहरसा जिले के कहरा प्रखण्ड के दीवारी ग्राम पंचायत में चल रही कई योजनाओं का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली योजनान्तर्गत पायलट प्रोजेक्ट के तहत विकसित चौर क्षेत्र में हो रहे मत्स्य पालन का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि जलजमाव एवं चौर वाले क्षेत्र को दीवारी मॉडल की तरह विकसित करें। इससे किसानों को लाभ होगा, उनकी आमदनी बढ़ेगी तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान की अवधारणा एवं उदेश्य भी पूरे होंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला प्रशासन, सहरसा द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिया गया, जिसका मुख्यमंत्री ने बारिकी से अवलोकन किया।



मुख्यमंत्री ने मनरेगा योजना के सहयोग से पशु शेड एवं वर्मी कम्पोस्ट पीड, हैप्पी सीडर से तीन एकड़ में की गई गेहूँ की खेती, कम जल में फसल के लिए ड्रिप सिंचाई का प्रदर्शन, मिनी झील में मखाने की खेती के साथ ही मत्स्य पालन, बत्तख पालन आदि का अवलोकन किया। गौरतलब है कि दीवारी स्थान परिसर के पास बेकार पड़े छोटे से झील चौर को मखाना उत्पादन, मत्स्य एवं बत्तख पालन के साथ-साथ सौर उर्जा के श्रोत के रूप में विकसित किया गया है।


इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को मुख्यमंत्री ने देय लाभ प्रदान किया। दीवारी मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जल-जीवन-हरियाली को लेकर लोगों को जागरूक करने के संबंध में दिये गये प्रदर्शन की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने दीवारी में कुओं एवं जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य का भी अवलोकन किया। जलाशय के निकट मुख्यमंत्री द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मानव श्रृंखला के प्रति आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने रवाना किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध सिद्धपीठ दीवारी स्थान में पूजा अर्चना भी की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सहरसा ने जल-जीवन-हरियाली से संबंधित पेटिंग मुख्यमंत्री को भेंट की।


इस अवसर पर अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री सह सहरसा जिले के प्रभारी मंत्री रमेश ऋषिदेव, सांसद दिनेश चंद्र यादव, विधायक रत्नेश सदा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय, प्रधान सचिव पंचायती राज अमृत लाल मीणा, प्रधान सचिव ग्रामीण विकास अरविन्द कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, आयुक्त कोशी प्रमंडल