रविवार, 12 जनवरी 2020

मुख्यमंत्री ने देखा पोलो मैच...

संवाददाता : जयपुर राजस्थान


       मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को यहां रामबाग पोलो मैदान में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री स्व. मथुरादास माथुर की स्मृति में आयोजित पोलो मैच देखा। गहलोत ने मैच विजेता टीम उमंग को ट्रॉफी एवं सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों और वीरांगनाओं का सम्मान किया गया।

 


 

 इस अवसर पर जयपुर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा, इंडिया टीवी के चेयरमैन श्री रजत शर्मा, एंटी टेरेरिज्म फ्रंट के चेयरमैन श्री एम.एस. बिट्टा, प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर, फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड-2020 शिवानी जाधव तथा स्व. माथुर के पौत्र श्री विशाल माथुर सहित अन्य गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।