रविवार, 12 जनवरी 2020

मुख्यमंत्री ने रैन बसेरा और अन्य स्थलों पर पहुंचकर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण किया...

संवाददाता : रांची झारखंड


      मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार रात लगभग 9 बजे रांची शहर के विभिन्न फुटपाथों और रैन बसेरों में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कड़ाके की ठंड के बीच गरीब, असहाय व निराश्रित लोगों को सर्दी से राहत देने के लिए कम्बलों का वितरण किया।



मुख्यमंत्री ने शहीद चौक, काली मंदिर, रांची स्टेशन, खादगढ़ा बस स्टैंड आदि अनेक स्थलों पर कंबल के साथ-साथ स्वेटर, ऊनी टोपी और जैकेट का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण भी किया।