सोमवार, 13 जनवरी 2020

फॉर्च्यूनर गाड़ी तेज रफ्तार के कारण होंडा सिटी और वरना कार के ऊपर चढ़ी...

संवाददाता : चंडीगढ़ पंजाब 


      चंडीगढ़ सेक्टर 37 कम्युनिटी सेंटर के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी का तेज रफ्तार होने के कारण दो गाडियो पर जा चढ़ी। जबकि गाड़ी चालक के घायल होने की खबर है।

 


 

बताया गया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी को एक 23 साल का लड़का चला रहा था गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी, जिससे उसे संभल नहीं पाई और सीधा जाकर पार्क में खड़ी गाड़ी होंडा सिटी और वरना कार के ऊपर चढ़ गई। लड़के को हादसे में चोट आई है। गनीमत यह रही कि खड़ी गाड़ी में कोई सवार नही था।

 

पुलिस लड़के को इलाज हेतु अस्पताल ले गई और अपनी आगे की बनती कार्रवाई को शुरू कर दी है।