रविवार, 23 फ़रवरी 2020

आईएनएस जमुना ने श्रीलंका में संयुक्त रूप से किया जलीय सर्वेक्षण...

संवाददाता : नई दिल्ली 


      भारतीय नौसेना के जलीय (हाइड्रोग्राफिक) सर्वेक्षण पोत, आईएनएस जमुना को 6 फरवरी 2020 को श्रीलंका के पश्चिमी तट पर संयुक्त जलीय सर्वेक्षण के लिए तैनात कर दिया गया। सर्वेक्षण के दौरान इस पोत पर श्रीलंका नौसेना के अधिकारियों और नौसैनिकों के साथ ही जल सर्वेक्षक भी तैनात रहेंगे।



इस पोत ने विदेशी सहयोग सर्वेक्षण के तहत श्रीलंका नौसेना के जल सर्वेक्षकों के साथ बीते कई दिनों में कई सर्वेक्षण गतिविधियों को पूरा किया। व्यापक पर्यवेक्षण के चरण को पूरा करने के लिए भारतीय और श्रीलंका के नौसैनिकों की भागीदारी में एक अलग सर्वेक्षण शिविर भी लगाया गया। इस सर्वेक्षण शिविर में नौसैनिकों को नौसेना सहायता का निर्धारण और ऊपरी जल रेखा का परिसीमन की जिम्मेदारी दी गई। सर्वेक्षण परिचालन के लिए जहाज पर मौजूद हेलिकॉप्टर का भी उपयोग किया गया।