सोमवार, 3 फ़रवरी 2020

मुख्यमंत्री से वर्ष 2020 में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मधु मंसूरी हंसमुख ने शिष्टाचार मुलाकात की...

संवाददाता : रांची झारखंड


      कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वर्ष 2020 में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मधु मंसूरी हंसमुख ने शिष्टाचार मुलाकात की। ज्ञातव्य है कि नागपुरी लोकगीत एवं लेखनी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मधु मंसूरी हंसमुख को इस वर्ष पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।



मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मधु मंसूरी हंसमुख झारखंड के प्रसिद्ध गायक हैं। इन्होंने कई नागपुरी गीत लिखा और गाया है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मधु मंसूरी हंसमुख जी को बधाई देते हुए कहा कि आपने झारखंड का मान-सम्मान बढ़ाया है। आपकी गायकी और लेखनी से झारखंड को विश्व पटल पर एक अलग पहचान मिली है।