मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू नई दिल्ली रवाना...

संवाददाता : रांची झारखंड


      उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू एक्सएलआरआई, जमशेदपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नई दिल्ली लौट गए। उपराष्ट्रपति को बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, वरिष्ठ मंत्री आलमगीर आलम, मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी व अन्य अधिकारियों ने विदा किया।



उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति आईआईएम, रांची द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी सेंटर फॉर लीडरशिप, पॉलिसी एंड गवर्नेंस के तहत नेतृत्व क्षमता और सुशासन विषय पर आईआईएम के छात्रों को रविवार को संबोधित किये थे। इसके बाद उपराष्ट्रपति आज सोमवार को एक्सएलआरआई, जमशेदपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।