शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

विदेश मंत्री से ओमान में फंसे झारखण्ड के मजदूरों की मदद का आग्रह करता हूं : हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री,

संवाददाता : रांची झारखंड


      मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ट्वीट के जरिए ओमान में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से आग्रह किया है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय झारखंड के मजदूरों की मदद करे, जिससे उन सभी की वतन वापसी हो और ये मजदूर अपने परिवार के लोगों से मिल सकें। विदेश मंत्रालय झारखण्ड के मजदूरों का शोषण करने वाली कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई करे।


https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1230468313211424771?s=08