शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

विधानसभा अध्यक्ष ने स्व. पूनम चंद विश्नोई को पुष्पांजलि दी...

संवाददाता : जयपुर राजस्थान


      विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. पूनम चंद विश्नोई की जयन्ती पर विधानसभा में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें  श्रद्धा से याद किया।



सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा, पूर्व विधायक एवं स्व.विश्नोई की सुपुत्री विजय लक्ष्मी विश्नोई ,पूर्व विधायक नवरंग सिंह, विधानसभा सचिव प्रमिल कुमार माथुर, वरिष्ठ उप सचिव दिनेश कुमार जैन सहित विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारी ने भी स्व. मीणा के चित्र पर पुष्पांजलि दी ।