सोमवार, 9 मार्च 2020

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को नमन करता हूं। आईये इनका सम्मान करें : हेमन्त सोरेन

संवाददाता : रांची झारखंड


      मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखण्ड की महिलाओं  को अपनी शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा मैं सभी महिलाओं को नमन करता हूं।



नारी के सहयोग से शिक्षा, सुरक्षा, सभ्य एवं प्रगतिशील समाज सुनिश्चित हो सकता है। इनके अदम्य साहस एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों से सशक्त भारत के निर्माण में भूमिका रही है। इन उपलब्धियों और अदम्य साहस ने हर क्षण हमारे हृदय को गौरवान्वित किया है। नारी शक्ति को पुनः मेरा नमन। आईये इनका सम्मान करें।