शनिवार, 7 मार्च 2020

जालंधर में आसमान में छाए बादलों और बूंदाबांदी के कारण तापमान गिरा...

संवाददाता : जालंधर पंजाब


      जालंधर में कुछ दिन गर्मी के बाद मौसम का मिजाज फ‍िर से बदल गया। बृहस्पतिवार देर रात शुरू हुई बरिश अभी तक लगातार रुक-रुक कर हो रही है। आसमान में छाए बादलों और बूंदाबांदी के कारण तापमान भी गिर गया है। बदले मौसम के मिजाज के बीच लोगों ने एक बार फिर से ठंड महसूस की।



मौसम विभाग ने पहले से ही दो दिन बारिश की संभावना जताई थी। लगातार खिल रही धूप के कारण तापमान बढ़कर अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। इस बीच एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली। शुक्रवार सुबह दस बजे अधिकतम 18 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।