शुक्रवार, 27 मार्च 2020

कोरोना राहत कोष में विकास बामनिया ने दिये एक लाख ग्यारह हजार की राश सकारात्मक सोच के साथ योगदान करने की अपील...

संवाददाता : जयपुर राजस्थान


      बांसवाडा के हरसिद्वि फिलिगं स्टेशन के प्रोपाईटर विकास बामनिया अपने सेवाभावी पिता प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं उद्योग राज्य मंंत्री अर्जुन बामनीया की तरह कोरोना महामारी के इस भीषण दौर में जनसेवा और राहत के अभियान में कंघे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं और उन्होने प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा स्थापित राहत कोष के लिये अपनी और से व्यक्तिगत एक लाख ग्यारह हजार की राशि का चैक जिला कलेक्टर बांसवाडा को नगर परिषद के सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी के साथ भेंट कर दिया। इस दौरान समाजसेवी अशोक शुक्ला भी मौजूद रहें। 

 


 

इससे पहले जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री बामनिया स्वयं एक माह का वेतन इस कोष के लिये दे चुके हैं और विद्यायक मद से भी सुरक्षा व्यवस्थाओ के लिये एक लाख की स्वीकृति जिला प्रशासन बांसवाडा को दी हैंं। प्रदेश में किसी राजनेता के व्यवसायी पुत्र द्वारा संकट की घडी में व्यक्तिगत एक लाख ग्यारह हजार रूपये का आर्थिक सहयोग करने का यह प्रेरणास्पद उदाहरण अन्य लोगो को भी प्रेरित कर रहा हैं।