बुधवार, 4 मार्च 2020

लुधियाना में ऑटो पलटने से दस स्कूली बच्चे हुए घायल...

संवाददाता : लुधियाना पंजाब


        लुधियाना में ऑटो पलटने से 10 स्कूली विद्यार्थी घायल हो गए। इनमें आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 9 लड़कियां हैं, जबकि 1 लड़का है। सभी परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे। जिस ऑटो में बच्चे सवार थे वह अचानक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में आगे चल रही कार से टकरा गया।



जिन्हें घायल हालत में लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवा गया था। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। लेकिन सहम के मारे कोई भी पेपर देने की स्थिति में नहीं था। यह हादसा लुधियाना में दंडी स्वामी आश्रम के पास हुआ। सूत्रेों से मिली जानकारी के अनुसार जसियां रोड स्थित एसएमडी पब्लिक स्कूल के बच्चे आज शुरू हुई पहले दिन की परीक्षा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसके चलते अनियंत्रित हुआ ऑटो रिक्शा एक कार से टकरा गया और ऑटो में सवार सभी 10 बच्चे घायल हो गए। वहीं पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।