शुक्रवार, 20 मार्च 2020

पर्यटकों को नया अनुभव देगा इमर्सिव ग्रुप वर्चुअल रियलिटी टूअर...

संवाददाता : शिमला हिमाचल


      हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को नए प्रकार के अनुभव देने के लिए यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष रोहतांग सुरंग के पारगमन में बस में इमर्सिव ग्रुप वर्चुअल रियलिटी टूअर की शुरूआत पर एक प्रस्तुति दी गई।

 


 

यह बस आगंतुकों को दक्षिण पोर्टल से मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोहतांग सुरंग के उत्तर पोर्टल तक ले जाएगी और इसमें लगभग 30 मिनट का समय लगेगा। यात्रा के दौरान सुरंग के निर्माण और इसके महत्व के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की विरासत, संस्कृति और पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन होगा।  

 

यह प्रस्तावित परियोजना प्रदेश सरकार के प्रमुख कार्यक्रम ‘नई राहें, नई मंजिलें’  को भी प्रदर्शित करेगी। यह परियोजना अपने आप में भारत में नहीं, बल्कि एशिया में अद्वितीय है।

 

हि.प्र. पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।