बुधवार, 11 मार्च 2020

पूर्व मंत्री मोती लाल कानन के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की...

संवाददाता : पटना बिहार 


  राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार


      मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री मोती लाल कानन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे।



वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मोती लाल कानन जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चीर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।