शुक्रवार, 19 जून 2020

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखण्ड राज्य गृह रक्षा वाहिनी संघ, बोकारो के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की...

संवाददाता : रांची झारखंड


      मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखण्ड राज्य गृह रक्षा वाहिनी संघ, बोकारो के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। संघ ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये का चेक सौंपा। उक्त राशि संघ द्वारा कोरोना संक्रमण को ध्यान में रहते हुए स्वेच्छा पूर्वक दिया गया।



मुख्यमंत्री ने संघ द्वारा किये गए सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को भी रखा। मुख्यमंत्री को संघ के राजेश कुमार रवि, वीरेंद्र कुमार हांसदा, भक्ति प्रसाद मंडल, बेनी सिंह, धनेश्वर महतो व अन्य ने चेक सौंपा।