सोमवार, 15 जून 2020

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक प्रकट किया...

संवाददाता : रांची झारखंड


      माननीया राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि देश ने उनके निधन से एक प्रतिभावान अभिनेता खो दिया।



"धोनी अनटोल्ड स्टोरी" में उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी का सराहनीय अभिनय कर जनमानस में अमिट पहचान बनाई थी। इसके अलावा छिछोरे में भी उनका शानदार अभिनय छात्रों के लिए प्रेरणादायीथा, आत्महत्या से उबर कर पढ़ाने वाले पिता का किरदार उनका बहुत उम्दा था। दुःख की बात है कि आज उसी सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबरें आ रही हैं।


ये घटना अत्यन्त मर्माहत एवं स्तब्ध करने वाली है।