शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

नेपाल में लगातार हो रही बारिश व भूस्खलन से 10 की मौत...

संवाददाता : नई दिल्ली


      काठमांडू नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन शुरू हो गया है। श्यांगजा जिले में भूस्खलन के कारण 10 लोगों की मौत हो गई है। जिला अधिकारी गंगा बहादुर छेत्री ने बताया कि 10 लाशों को बरामद कर लिया गया है, जिसमें 9 लाशें एक ही परिवार की हैं। बाकी एक शख्स घायल है, जिसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इससे पहले 13 सितंबर को नेपाल के सिंधुपाल चैक जिले में भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में में करीब नौ लोग मारे गए, जबकि अन्य 22 लापता हो गए थे।


सिंधुपालचैक प्रशासन ने कहा था कि भूस्खलन के मलबे से नौ शव बरामद किए गए हैं जबकि लापता लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया।सिंधुपालचैक प्रशासन के मुताबिक, भारी बारिश के कारण भूस्खलन तड़के करीब 4 बजे हुआ था।



एक भूस्खलन ने बरहबिसे नगरपालिका में ऊपरी और निचली ओर दो बस्तियों को बहा दिया, जबकि एक अन्य भूस्खलन ने अगली बस्ती को क्षतिग्रस्त कर दिया। भूस्खलन से 19 घर पूरी तरह से जलमग्न हो गए, जबकि कई अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे।भूस्खलन के बाद कुल 222 परिवारों को पुनर्वास की तत्काल आवश्यकता थी।


नेपाल के अधिकारियों ने कहा कि चीन की सीमा से लगे सिंधुपालचैक जिले में साल 2015 में आए घातक भूकंप के बाद से भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना रहता है। भूकंप में नेपाल के सिंधुपालचैक में सबसे अधिक लोग हताहत हुए थे, वहीं कुल 9,000 लोग मारे गए थे।