शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्श और विचार हर वर्ग को प्रेरणा देते रहेंगे...

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड


      महान विचारक, दार्शनिक, राजनेता और देश की धरोहर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्श और विचार हर वर्ग को प्रेरणा देते रहेंगे। हर एक में संस्कारों का समावेश करते रहेंगे। मजबूत भारत निर्माण का सपना उन्होंने तब देखा था जब हालात जरा भी अनुकूल नहीं थे। लेकिन उनके मजबूत इरादों और दृढ़ इच्छाशक्ति ने संघर्ष की एक नई मिशाल पेश की।



देश में एकात्म मानववाद और अंत्योदय विचार की स्थापना के साथ ही उन्होंने देश के आम जन के समक्ष अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का एक बेहतर मंच प्रस्तुत किया। साहित्यसृजन में उन्होंने प्रेरणादायी कीर्तिमान स्थापित किए। उनके दिए संस्कारों को अपनाते हुए नई पीढ़ियां अपना सर्वश्रेष्ठ देश के लिए समर्पित कर रही हैं। ऐसे महान व्यक्तित्व को कोटिशः नमन।