शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2020

सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम रायपुर ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी 1.16 लाख रूपए की राशि...

 संवाददाता : रायपुर छत्‍तीसगढ़

सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम रायपुर ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 1 लाख 16 हजार 403 रूपए की राशि दी है। फोरम द्वारा यह राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराई गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम द्वारा दी गई इस सहायता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।

फोरम के मीडिया प्रभारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि फोरम के सचिव प्रकाश सुरावधानिवार ने व्यक्तिगत स्तर पर सदस्यों से सम्पर्क कर यह राशि संग्रहित की है और कोषाध्यक्ष सुभाष वर्मा के साथ इस राशि का चेक बैंक में जमा किया।