बुधवार, 28 अक्तूबर 2020

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी...

 संवाददाता : चंडीगढ़ हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।भिवानी की जिला नगर आयुक्त अमृता सिंह को पंचकूला का सिटी मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त निदेशक, मॉडल संस्कृति स्कूल लगाया गया है।

सतिश कुमार सिंगला सचिव, लोकायुक्त हरियाणा को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का सचिव लगाया गया है।पंचकूला के सिटी मजिस्ट्रेट धीरज चहल को खेल एवं युवा मामले विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।