संवाददाता : रांची झारखंड
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राँची एयरपोर्ट पहुंचकर शहीद अभिषेक कुमार के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया। विदित हो कि शहीद अभिषेक कुमार लद्दाख में भारतीय सीमा पर तैनात थे और वे राँची के चान्हो के रहनेवाले थे।
इस अवसर पर राज्य के माननीय मंत्री चम्पई सोरेन, जिला प्रशासन के पदाधिकारीगण एवं सैन्य पदाधिकारियों ने भी शहीद के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर अपनी-अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की।