रविवार, 1 नवंबर 2020

मुख्यमंत्री ने पहाड़ी अनाजों से तैयार मिठाइयों ‘‘देवभोग स्वीट्स’’ का उद्घाटन किया...

संवाददाता : देहरादून उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में हिमालय देवभूमि संसाधन ट्रस्ट द्वारा पहाड़ी अनाजों से तैयार मिठाइयों ‘‘देवभोग स्वीट्स’’ का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के वोकल फाॅर लोकल एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है।

पर्वों में उत्तराखंड के अनाजों पर आधारित स्वास्थ्यवर्धक मिठाइयों की डिमांड तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि स्वीट्स के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाए।