रविवार, 15 नवंबर 2020

मुख्यमंत्री की दीपोत्सव पर शुभकामनाएं जीवन रक्षा का फर्ज निभाएं...

 संवाददाता  : जयपुर राजस्थान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। गहलोत ने कहा कि दीपों का यह पर्व असत्य, अन्याय और शोषण के विरूद्ध सत्य, न्याय और संघर्ष की विजय का उत्सव है।
  

 उन्होंने आह्वान किया है कि इस पावन अवसर पर हम मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के महान आदर्शों को अपनाकर दीन-दुखियों और अभावग्रस्त लोगों के दुख-दर्द को दूर कर उनके जीवन में उजाला करने का संकल्प लें।
 
मुख्यमंत्री ने कहा है कि पटाखों से होने वाला प्रदूषण कोरोना संक्रमित एवं श्वसन रोगों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे जीवन रक्षा का अपना फर्ज निभाते हुए आतिशबाजी से बचें और प्रदूषण रहित दीपावली मनाएं।