शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अधिकारियों को संविधान की शपथ दिलाई...

 संवाददाता : शिमला हिमाचल

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरूवार यहां राजभवन में 71वें संविधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों को संविधान की शपथ दिलाई।संविधान दिवस को राष्ट्रीय विधि दिवस के नाम से भी जाना जाता है।  

यह दिन भारतीय संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। संविधान सभा ने 26 नवम्बर, 1949 को संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी, 1950 को पूरे देश में लागू किया गया।