शनिवार, 21 नवंबर 2020

कल सुबह प्रसारित होगी संस्कार चैनल पर हिन्दी फ़िल्म-"माँ : समृद्धि की देवी गौमाता", स्वामी रामदेव जी एवं आचार्य बालकृष्ण द्वारा होगा लोकार्पण...

 राजू बोहरा @ नई दिल्ली

संस्कार टीवी चैनल पर कल सुबह 22 नवंबर 2020 को 9,30 बजे पूर्णतः भारतीय गौमाता के वैज्ञानिक आधार एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौवंश की व्यवहारिक महत्ता को दर्शाती भारत की पहली फ़ीचर फ़िल्म “माँ- समृद्धि की देवी गौमाता” का स्वामी रामदेव जी एवं आचार्य बालकृष्ण द्वारा लोकार्पण होगा।

तेजी से बढ़ते शहरीकरण और औधोगिकीकरण के बाद भी भारत की लगभग 70% आबादी ग्रामीण अंचलों में रहती है| उदारीकरण के बाद देश में आर्थिक उन्नति तो हुई पर वह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को साथ नहीं ले पाई| ग्लोबल वार्मिंग, सबके लिए ऊर्जा और फ़ूड सिक्योरिटी के वर्तमान दौर में देश की आर्थिक उन्नति को तेज गति देने के लिए भारतीय अर्थ व्यवस्था का कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों पर बहुत ध्यान देना आवश्यक हो गया है| विगत में हमने ग्रामीण भारत के उत्थान के परम्परागत ज्ञान को तिलांजलि दे दी और भारतीय बीजों के लोप, उपजों के दूषित होने, और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था के बुरी दशा में पहुँचने के पीछे एक बहुत बड़ा कारण कहीं न कहीं हमारा पश्चिमी देशों के मॉडल का अंधा अनुसरण करना है।

सदियों से भारतीय संस्कृति में गौमाता द्वारा विशिष्ट स्थान पाने के बावजूद आधुनिक काल में गौपालन के मुद्दे पर भारतीय लोगों में भ्रम की स्थिति फ़ैली हुई है।कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन पहलुओं और गौमाता से जुड़े विभिन्न मुद्दों, जैसे गौ-रक्षा, गौ-पालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौमाता एवं गौवंश के समुचित योगदान, के प्रति आम भारतीयों में जागृति का विस्तार करने हेतु ब्रहमलीन संत विशुद्धानंद की प्रेरणा से हमने इस फ़िल्म “माँ - समृद्धि की देवी गौमाता” का निर्माण किया है।

भारत की जनता भारतीय संस्कृति में गौमाता के गौरवशाली योगदान और महत्व से परिचित हो और मनुष्य उपयोगी और पर्यावरण के संरक्षण हेतु जैविक और प्राकृतिक खेती में गौ-पालन और सम्पूर्ण ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौ-पालन के लाभ के ज्ञान से प्रबुद्ध बने, इस लक्ष्यपूर्ति हेतु इस फ़िल्म का प्रथम प्रसारण अगामी 22 नवंबर को संस्कार टीवी चैनल पर किया जाना निश्चित हुआ है| पातंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग ऋषि स्वामी रामदेव जी एवं आचार्य बालकृष्ण जी संस्कार टीवी पर इस फ़िल्म का लोकार्पण करेंगे।

ब्रहमलीन स्वामी विशुद्धानंद जी की प्रेरणा से निर्मित भारतीय गौवंश के वैज्ञानिक आधार एवं भारतीय ग्राम्य जीवन के अर्थशास्त्र में उसकी महत्ता को दर्शाती पहली हिन्दी फ़िल्म-"माँ : समृद्धि की देवी गौमाता" का योगऋषि स्वामी रामदेव जी आचार्य बालकृष्ण एवं सुनील भगत (गौतीर्थ आश्रम) द्वारा लोकार्पण दिनांक 22 नवंबर 2020 को संस्कार चैनल पर (प्रथम प्रसारण सुबह 9.30 से दुपहर 12.30 तक) होगा| इस फिल्म के निर्माता ध्यान सिंह कसाना, सह निर्मात्री सुदेश कसाना, कार्यकारी निर्माता विपिन कुमार शर्मा है मुख्य कलाकार मनोज जोशी, प्रीति चौधरी, नारायण, अराधना जाना, अराध्या, मुनीश तंवर,शशि शर्मा, सुशील परवाना आदि संगीत विवेक अस्थाना, गीत घनश्याम।