शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

मुख्यमंत्री ने नेतरहाट जाने के क्रम में गुमला के घाघरा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया...

 संवाददाता : रांची झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेतरहाट जाने के क्रम में गुमला के घाघरा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गुमला व प्रखंड विकास पदाधिकारी से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को किसी भी परिस्थिति में परेशानी ना हो। प्रखंड कार्यालय आने वाले लोगों की समस्या के समाधान को प्राथमिकता दें।