गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोरोना काल में कई गए बेहतरीन प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया...

संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें  :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर कोरोना काल में कई गए बेहतरीन प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने डिजिटल इंडिया अवार्ड, 2020 से बिहार को सम्मानित किया है। यह सम्मान कोरोना काल में राज्य सरकार द्वारा बिहार के लोगों को समय से राहत पहुंचाने के लिए प्रदान किया गया है।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 11 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। बैठक में बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2020 के तहत नए नगर पंचायत के गठन के लिए नए अधिनियम को स्वीकृति दी गई है। नालंदा जिला के पावापुरी और नालंदा को नगर पंचायत बनाया गया है। इसके अलावा समस्तीपुर में सिंघिया, गोपालगंज में हथुआ, बांका में बौंसी और मधुबनी में बेनीपट्टी को नगर पंचायत का दर्जा मिला है।

उपमुख्यमंत्री सह उद्योग मंत्री रेणु देवी ने अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर विभाग के कार्यों और अद्यतन गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार को उद्यमी राज्य बनाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।
 
समस्तीपुर के जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में खनन विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक की गई। इस मौके पर जिला खनन पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी भी मौजूद थे।
 
वैशाली की जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार एवं पैक्स अध्यक्षों ने अपनी राय रखी। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर बैठक की गई। इस मौके पर उन्होंने धान अधिप्राप्ति, 2020-21 के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
 
धान खरीद को लेकर सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बैठक की। उन्होंने धान खरीद के संदर्भ में सभी पैक्स अध्यक्षों, किसान सलाहकारों, कृषि समन्वयकों तथा कृषि एवं सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए।
 
बक्सर के उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर के द्वारा समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
नालंदा के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति (डीएलसीसी/डीएलआरसी) की बैठक की गई। इस मौके पर उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिए।
 
मधुबनी के जिला पदाधिकारी डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे ने नल-जल व पक्की गली-नाली योजना की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ पंचायत आम निर्वाचन, 2021 की मतदाता सूची की तैयारी की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली।

नवादा के जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।