सोमवार, 18 जनवरी 2021

राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 5 महानुभाव की आदमकद प्रतिमाओं का अनावरण किया...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें  :

राज्यपाल फागू चौहान के कर-कमलों द्वारा मुख्यमंत्री  की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 5 महानुभाव स्व. पं. शीलभद्र याजी, शहीद मोगल सिंह, शहीद नाथून सिंह यादव, स्व. डूमर सिंह एवं स्व. कविराज रामलखन सिंह की आदमकद प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इस मौके पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी एवं विभागीय सचिव कुमार रवि भी उपस्थित रहे।
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका, काउंसुलेट जनरल ऑफ इंडिया, न्यूयार्क एवं बिहार फाउंडेशन के सदस्यों के साथ संवाद किया। अमेरिका में रह रहे बिहार मूल के लोगों से बिहार के अतीत, वर्तमान एवं भविष्य की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी बिहारियों से इंडस्ट्री को बढ़ावा देने में बिहार की मदद करने की अपील की।
 
👉 मुख्यमंत्री ने जमुई में बिहार के पहले राजकीय पक्षी महोत्सव 'कलरव' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी को पर्यावरण के बारे में अधिक-से-अधिक जानकारी मिलनी चाहिए, इससे पर्यावरण में सुधार होगा, जिससे मानव के साथ-साथ पशु पक्षियों का जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने पक्षियों में रिंगिंग लगाने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
 
👉 अररिया के जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण के सफल संचालन हेतु संबंधित एम.ओ.आई.सी. के साथ सभी आवश्यक बिंदुओं पर गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में वन स्टॉप सेन्टर की बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान उन्होंने इसके सफल संचालन पर विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 दरंभगा के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मियों से निष्पादित किये जाने वाले कार्य तथा अभिलेख के रख-रखाव की स्थिति की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 खगड़िया के जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पोषाहार वितरण और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान सहित अन्य योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
👉 भोजपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक की गयी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में उर्वरक की कालाबाजारी जैसी समस्या उत्पन्न न हो, इसकी सतत निगरानी करें।
 
👉 बक्सर के जिला पदाधिकारी अमन समीर ने चौसा प्रखंड में पंप योजना के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस मौके पर उप विकास आयुक्त एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।
 
👉 सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अंतर्गत नये जन वितरण प्रणाली की अनुज्ञप्ति के संदर्भ में चयन समिति की बैठक की गयी। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत वाहन वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने लाभुकों को वाहन की चाबी देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।