सोमवार, 4 जनवरी 2021

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर जिला प्रशासन ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को पत्र लिखा...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें  :

राजगीर में नेचर सफारी का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए गया जिले की 5369 एकड़ जमीन नालंदा को मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर जिला प्रशासन ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को पत्र लिखा है, जिसमें गया जिला के अधीन पड़ रहे नेचर सफारी के 5369.68 एकड़ भू-भाग को नालंदा जिले में स्थानांतरित करने को कहा गया है। गया जिले के मोहड़ा अंचल के चेठियन, अतरी अंचल के भोजपुर और चकरा राजस्व गांव की भूमि के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राज्य में कोविड-19 टीकाकरण के ड्राई रन (मॉक ड्रिल) के बाद इसे सफल बताया और कहा कि हमलोग कोरोना के खिलाफ जंग में जीत के काफी नजदीक पहुंच गये हैं। टीकाकरण के लिए पूरी तैयारी की गई है। इस मौके पर विभागीय प्रधान सचिव एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
बाइट- माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय
 
👉 पटना के जिलाधिकारी ने पालीगंज, विक्रम, नौबतपुर, फुलवारीशरीफ एवं दुल्हिन बाजार का भ्रमण कर विकास योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विकास योजनाओं का सफल, सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 बेतिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उतरवारी पोखरा में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण के ड्राई रन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों, डॉक्टर्स एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड का एक्चुअल वैक्सीनेशन के दौरान सभी को सचेत रहना होगा तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करना होगा।
 
👉 बेगूसराय के जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में जिले के सभी अंचलों में भूमि-विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित अंचलाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने शिविर आयोजित की।
 
👉 बक्सर के जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने अपने प्रखंड क्षेत्र के पैक्सों में धान अधिप्राप्ति की जांच की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 14 जनवरी को सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाली ऋण वितरण शिविर के माध्यम से जीविका समूहों को वित्तपोषण के संदर्भ में बैठक की। उप विकास आयुक्त, जीविका एवं बैंक प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।
 
👉 दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए बनाये गये वंडर ऐप की प्रगति के संबंध में बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने मुख्यमंत्री सूक्ष्म एवं लघु उद्योग कलस्टर विकास योजना की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी ने 'हर खेत तक सिंचाई का पानी' कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के संबंध में बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को ‘हर खेत को पानी’ के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया।
 
👉 नवादा के जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने अकबरपुर प्रखंड की फरहा पंचायत एवं रजौली प्रखंड की आंधरबारी पंचायत के पैक्स गोदामों में धान अधिप्राप्ति की कार्य प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को धान अधिप्राप्ति में और तेजी लाने का निर्देश दिया।