शनिवार, 23 जनवरी 2021

बिहार में जल-जीवन-हरियाली पर बनी राजव्यापी मानव शृखंला को दुनिया का लार्जेस्ट ह्यूमेन चेन माना...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें  :

इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स-2021 ने 19 जनवरी, 2020 को बिहार में जल-जीवन-हरियाली पर बनी राजव्यापी मानव शृखंला को दुनिया का लार्जेस्ट ह्यूमेन चेन माना है। बिहार की इस उपलब्धि को रिकार्ड के रूप में जगह दी गई है। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर बिहार में पर्यावरण संरक्षण, शराबबंदी और दहेज उन्मूलन को लेकर मानव शृखंला बनायी गयी थी।

👉अब सभी तरह के सरकारी ठेके में चरित्र प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है। अब कोई भी ठेका लेने के पहले ठेकेदार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र जमा करना होगा, तभी उन्हें ठेका दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा जल्द ही सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया जाएगा।
 
👉मुख्यमंत्री की पहल पर कृषि विभाग ने बीज के मामले में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद तेज कर दी है। इस वर्ष से ‘मिशन 4.0’ शुरू किया गया है। खास बात यह है कि इस मिशन के तहत बीज निगम ने अब संकर किस्मों के धान और मक्के के बीज का भी उत्पादन शुरू किया है। बीज निगम के इस अभियान में राज्य में कम-से-कम 4 लाख क्विंटल बीज उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही हर साल जितने किसानों को सरकार बीज आपूर्ति करती है, उससे 5 लाख ज्यादा किसानों को आपूर्ति करने का भी लक्ष्य तय किया गया है।
 
👉कर्नाटक के शिवमोगा में एक दर्दनाक हादसे में बिहार के 8 मजदूरों की मौत हो गई है। डायनामाइट और जिलेटिन लदे ट्रक में ब्लास्ट होने पर हादसा हुआ है। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है और वह इस घटना से मर्माहत हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को कर्नाटक सरकार के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
 
👉वैशाली की जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉खगड़िया के जिलाधिकारी ने कोविड-19 टीकाकरण संबंधी दैनिक डीब्रीफिंग की। उन्होंने टीकाकरण को व्यापक बनाये जाने हेतु सत्र स्थलों की संख्या को दोगुना करने का निर्णय लिया और सप्ताह में प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को टीकाकरण का निर्देश दिया।
 
👉मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने समाहरणालय स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।
 
👉बक्सर के जिला पदाधिकारी अमन समीर ने आंतरिक संसाधन एवं राजस्व की समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने विभाग के लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
 
👉जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने गणतंत्र दिवस की तैयारी के संबंध में बैठक की। उन्होंने झंडोत्तोलन, परेड, झांकी का प्रदर्शन एवं खेल-कूद कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
 
👉मधुबनी के जिला पदाधिकारी अमित कुमार ने पंडौल प्रखण्ड में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
 
👉सारण के जिला पदाधिकारी ने बाढ़ से हुई क्षति, GR वितरण के मद में राशि का व्यय तथा आपदा प्रबंधन के अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं समेत राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
 
👉नवादा के जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड स्तरीय आर.टी.पी.एस. सेवा से संबंधित समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।