रविवार, 17 जनवरी 2021

मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा IGIMS में कोविड-19 टीकाकरण का शुभारम्भ किया गया...

 संवाददाता : पटना बिहार

बिहार एक झलक में, बिहार की प्रमुख खबरें  :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा IGIMS में कोविड-19 टीकाकरण का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने शिरकत की।

👉 बिहार के पहले राजकीय पक्षी महोत्सव 'कलरव' की शुरुआत शनिवार को जमुई के नागी नकटी बर्ड सेंचुरी में हुई। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया। तीन दिनों तक चलने वाले पक्षी महोत्सव का समापन 17 जनवरी को होगा। उन्होंने महावीर वाटिका जैव विविधता उद्यान, माधोपुर का भी परिभ्रमण किया।
 
👉 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को गंगा उद्वह योजना के तहत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने गंगा वाटर लिफ्ट प्रोजेक्ट फॉर ड्रिंकिंग फेज-1 के तहत घोड़ा कटोरा क्षेत्र, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट गिरियक सहित अन्य जगहों पर किये जा रहे कार्यों के विषय में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरेक घर एवं सभी संस्थानों तक गंगा का शुद्ध पानी पूरे वर्ष आपूर्ति करें।
 
👉 पटना के जिलाधिकारी ने द्वितीय अपील के 16 में से 7 मामलों का निष्पादन किया। लोक शिकायत की सुनवाई के दौरान पोशाक राशि का भुगतान किया गया। साथ ही उन्होंने कई जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
 
👉 किशनगंज के जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने सड़क सुरक्षा माह का सफल आयोजन को लेकर जिला के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने निर्धारित अवधि के अंदर अपने-अपने दायित्वों पूरा करने को कहा। ताकि सड़क सुरक्षा माह 2021 का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके।
 
👉 भोजपुर के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सड़क सुरक्षा समिति एवं खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि 19 जनवरी को सड़क सुरक्षा मार्च का आयोजन किया जाएगा। इस मार्च में एनसीसी व कॉलेज की छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगी।
 
👉 बेगूसराय के जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक की गई। इस मौके पर उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
👉 जहानाबाद के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित मामलों पर विस्तार से परिचर्चा की गई। उन्होंने लगातर तीन माह से जहानाबाद को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सभी पदाधिकारियों की सराहना की।
 
👉 सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली के संदर्भ में ज़िला चयन समिति की बैठक आवेदकों के समक्ष की गई। इस मौके पर उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की। इस क्रम में हर घर नल का जल व ग्रामीण योजना के क्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल 5324 वार्डो के विरुद्ध 4301वार्डो में पंचायती राज विभाग द्वारा कार्य कराया जा रहा है। उनमें से 4121वार्डों में कार्य पूर्ण है। शेष में कार्य प्रगति पर है।